Trendings

JPSC की 9 परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित, 14वीं सिविल सेवा मेंस परीक्षा भी टली

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने बड़ा फैसला लेते हुए 14वीं संयुक्त सिविल सेवा मुख्य (मेंस) परीक्षा सहित कुल 9 प्रतियोगी परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। आयोग ने इसकी आधिकारिक जानकारी जारी कर दी है।

कुछ दिन पहले यानी 9 जुलाई को JPSC ने परीक्षा कैलेंडर जारी किया था। इसके अनुसार 25 जुलाई से 29 सितंबर 2026 के बीच कुल 503 पदों के लिए विभिन्न परीक्षाएं आयोजित होनी थीं। अब इन सभी परीक्षाओं को फिलहाल रोक दिया गया है।

JPSC Exam Postponed Ranchi Jharkhand

25 से 27 जुलाई तक होनी थी मेंस परीक्षा

आयोग के अनुसार, 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) परीक्षा का आयोजन 25, 26 और 27 जुलाई को रांची के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर होना था। लेकिन अपरिहार्य कारणों सेइसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

इसके साथ ही 9 जुलाई को जारी पूरे परीक्षा कार्यक्रम को भी फिलहाल रद्द कर दिया गया है।

क्यों लिया गया यह फैसला?

14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम आने के बाद कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। छात्रों ने अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए लगातार विरोध प्रदर्शन किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए। इसके बाद CID और पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और कई स्थानों पर छापेमारी की। इसी बीच JPSC के अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

JPSC Candidate Protest and Investigation

5 लोगों की गिरफ्तारी

CID ने 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में शामिल हैं:

  • उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता
  • TDPL के निदेशक रामवीर सिंह
  • पूर्व मार्केटिंग मैनेजर अभय उर्फ मनोज तिवारी
  • कर्मचारी मो. उस्मान
  • कर्मचारी मो. एबाद

जानकारी के अनुसार, मनोज तिवारी को पहले गोड्डा से गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में वह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर कार्यरत था। CID अब सभी आरोपियों से रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ करेगी।

हाईकोर्ट में भी पहुंचा मामला

14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि परीक्षा प्रक्रिया में कई गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश और हरियाणा के 418 अभ्यर्थियों के चयन पर भी सवाल उठाए गए हैं। हाईकोर्ट ने मामले की प्रारंभिक सुनवाई के बाद विस्तृत सुनवाई के लिए अगली तारीख तय की है।

अगले आदेश तक स्थगित की गई परीक्षाएं

परीक्षा निर्धारित तिथि पद
संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2025 (नियमित)2527 जुलाई103
संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2023 (बैकलॉग)13 अगस्त8
संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2025 (बैकलॉग)810 अगस्त45
सिविल जज जूनियर डिवीजन (लिखित) परीक्षा67 सितंबर138
सहायक लोक अभियोजक (बैकलॉग) लिखित परीक्षा812 सितंबर26
कारखाना निरीक्षक लिखित परीक्षा1112 सितंबर14
प्रोजेक्ट मैनेजर लिखित परीक्षा1920 सितंबर30
सहायक लोक अभियोजक (नियमित) लिखित परीक्षा2529 सितंबर134
वाष्पित्र निरीक्षक परीक्षा2627 सितंबर5

महत्वपूर्ण: जिन अभ्यर्थियों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे नई परीक्षा तिथियों और अन्य अपडेट के लिए JPSC की आधिकारिक सूचना का इंतजार करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More Latest News

Jharkhand Breaking News