Trendings

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़: 18 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 9:26 बजे बड़ी भगदड़ मच गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 14 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा, 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

कैसे हुआ हादसा?

New Delhi Railway Station Stampede - कुंभ के लिए हुई थी स्पेशल ट्रेन की  घोषणा, फिर मची अफतराफरी... NDLS पर भगदड़ की असली वजह आई सामने - What led  deadly stampede at


यह हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 13, 14 और 15 के बीच हुआ। महाकुंभ जाने के लिए स्टेशन पर शाम 4 बजे से ही भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। रात करीब 8:30 बजे प्रयागराज जाने वाली तीन ट्रेनों के लेट होने की वजह से भीड़ और ज्यादा बढ़ गई।

चश्मदीदों के मुताबिक, ट्रेन का प्लेटफॉर्म अचानक 14 से बदलकर 16 कर दिया गया। इससे यात्री घबरा गए और जल्दी से प्लेटफॉर्म बदलने की कोशिश में भगदड़ मच गई।

दम घुटने से गई जान


मृतकों को दिल्ली के RML अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के स्टाफ के मुताबिक, ज्यादातर शवों पर सीने और पेट में चोट के निशान थे। उनकी मौत दम घुटने की वजह से हुई।

New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 15 की मौत, कई  बेहोश

जांच के आदेश


हादसे की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इसमें उत्तर रेलवे के दो अधिकारी नरसिंह देव और पंकज गंगवार शामिल हैं। कमेटी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सभी CCTV फुटेज सुरक्षित करने का आदेश दिया गया है ताकि हादसे के कारणों की सही जानकारी मिल सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More Latest News